राजगढ़: नशे में बाइक चला रहे पिता की कार से टक्करः राजगढ़ में 7 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत, घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी।
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम 6:30 बजे लगभग एक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता शराब के नशे में बाइक चला रहा था और उसकी तेज रफ्तार बाइक महाबल गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प