मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के विसफुटा पुल के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत शहर थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसआई जोहन तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अपने कब