कैराना: कैराना में रामड़ा बाईपास चौराहे के निकट सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में दर्ज कराया गया मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी असलम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 27 मई की प्रातः करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई आसू उर्फ आस मोहम्मद चम्मच फैक्ट्री से लौट रहा था। तभी रामड़ा बाईपास चौराहे के निकट तेज गति से आ रही बाइक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौत हो गई थी।