जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा कंपनी के माल ढुलाई में लगे करीब 7 हजार ड्राइवरों के अधिकारों की मांग को लेकर 11 फरवरी को चक्का जाम हड़ताल का एलान किया है। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को 4:00 बजे ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई।