दमोह: जनपद पंचायत भवन में स्वामित्व योजना शिविर संपन्न, पट्टों का वितरण, राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल
Damoh, Damoh | Dec 21, 2024 दमोह शनिवार दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत भवन में राज्य मंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में स्वामित्व योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारभ राज्य मंत्री लखन पटेल के द्वारा किया गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत लोगों को भूमि स्वामी के रूप में पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही 22.44 लाख की लागत से निर्मित नव निर्मित 2 आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण किया।