दमोह: गृहमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Damoh, Damoh | Dec 21, 2024 दमोह लोकसभा में कांग्रेस के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर लगाए जा रहे झूठे आरोपों एवं फर्जी कूट रचित वीडियो, रील बनाकर आम नागरिकों को गुमराह करने के विरोध में आज शनिवार दोपहर 3 बजे भाजपा युवक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आंबेडकर चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। वहीं CSP अभिषेक तिवारी, कोतवाली TI आनंद राज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।