फतेहपुर: शाह में वन विभाग की लापरवाही से राष्ट्रीय पक्षी मोर की तड़प-तड़प कर हुई मौत, स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव में वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। खेत में घायल अवस्था में पड़ा राष्ट्रीय पक्षी मोर घंटों तक तड़पता रहा, लेकिन सूचना के बावजूद वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। समय पर उपचार न मिलने से मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में घायल मोर पड़े होने की सूचना वन विभाग दी