शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के बनूटी में मंगलवार को जंगल में आग लगी,11 घंटे तक आग लगातार जारी रही
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की प्रत्येक 15 कि.लो. मीटर के दायरे में अग्निशमन के वाहन रखे जाएं ताकि आगजनी की घटना हो तो आग को काबू किया जा सके। वहीं आग करीब दिन के 2 बजे लगी और रात्रि 1 बजे तक जारी रही। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया गया।