टिकारी: पंचानपुर स्थित खेल मैदान में पंचानपुर प्रीमियर लीग का उद्घाटन टिकारी विधायक ने किया, खिलाडियों से मिलकर किया उत्साहवर्धन
Tikari, Gaya | Jun 17, 2026 टिकारी के पंचानपुर में आयोजित पंचानपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय कुमार दांगी ने मंगलवार रात्रि में किया। इस अवसर पर फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दर्जनों की संख्या में स्थानीय युवक और खेल प्रेमी रात के समय में उपस्थित रहे।