कांके: रांची आरपीएफ द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरफ बरामद किया
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 रांची आरपीएफ द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान वनांचल एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्र में प्रतिबंधित कफ सिरफ बरामद किया है। बरामद प्रतिबंधित कफ सिरफ की कीमत 2 लाख 64 हजार रुपया बताया जा रहा है। वहीं इस दौरान रांची आरपीएफ की टीम ने तीन पुरुष तथा दो महिला को हिरासत में लिया है।