कटकमसांडी: कटकमसांडी में अलग-अलग हादसों में दो की गई जान,पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के दो युवक की मौत अलग - अलग सड़क दुर्घटना में हो गई। कटकमसांडी के हटकोना गांव के पिंटू तुरी उर्फ पटल जिसकी शादी नवंबर माह में होनी थी। कुजू में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।पैतृक गांव मे अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी घटना सारूगारू गांव के भोला सिंह शनिवार को कवालु गांव से अपना जीजा के श्राद्ध कर्म में भाग लेकर घर लौट रहे थे।