कटकमसांडी: खुशियों के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सकारात्मक सोच जरूरी - मुकेश सिंह चौहान के द्वारा दिया गया निर्देश।
कटकमसांडी। मंगलवार को आराभूसाई प्लस टू उवि और प्लस टू उवि डॉटोकला में खुशी क्लास का आयोजन हुआ। खुशी क्लास और लाइफ केयर रांची के संयुक्त बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दोनों स्कूलों में पौधरोपण के साथ हुआ। कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष रोशन कुमार राणा व स्कूल परिवार ने संयुक्त रुप से पौधरोपण किया।