कटकमसांडी: मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा चरही रेलवे स्टेशन में किया गया वृक्षारोपण।
50 से भी अधिक पौधा बेहतर गेवियन के साथ लगाया गया।
हजारीबाग। जिले को स्वच्छ और समृद्ध बनाने की दृष्टिकोण से मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा तीव्र गति से पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में चरही रेलवे स्टेशन के प्रांगण में 50 से भी अधिक पौधा लगाया गया साथ ही एक बेहतर गेवियन भी लगाया गया है। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के समस्त कर्मचारी के साथ स्टेशन मास्टर ने मारवाड़ी युवा मंच की कार्य की सरहाना की।