कटकमसांडी: हजारीबाग के उत्तरी पेलावल में पुलिस की चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन में पाया गया 10 गाय,चालक हुआ फरार।
कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के ओ पी पेलावल थाना क्षेत्र के उत्तरी पेलावल में एक पिकअप गाड़ी में दस गो कशी के लिए ले जा रहे पेलावल पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पेलावल पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि एक पिकअप गाड़ी में गो तस्करों ने पबरा कि ओर जा रहे हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के लिए एक दल को भेजा।