बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्रा के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।