अरवल: अरवल में ट्रक दुर्घटना में दिवंगत दारोगा मनु कुमार को पुलिस व जिले ने दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Apr 10, 2026 अरवल जिले के शहरतेलपा थाना में पदस्थासित पुलिस अवर निरीक्षक मनु कुमार के असामयिक निधन पर पूरे जिले में शोक और श्रद्धा की लहर है। वे क्राइम रिव्यू मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि सुखी बीघा के समीप विपरीत दिशा से आई ट्रक से टक्कर होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में पटना एम्स में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।