लोहरदगा: लोहरदगा में गर्मी से जनजीवन बेहाल, बिजली कटौती और जल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
गत सप्ताह हुई बारिश और आसमान में छाए काले बादलों ने गर्मी पर कुछ हद तक लगाम लगा दी थी, लेकिन अब एक बार फिर लोहरदगा जिले में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी और उमस के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।