मऊगंज: दिल्ली से मऊगंज डगडौआ हत्याकांड का मास्टरमाइंड धराया, तकनीकी जांच से खुली साजिश
Mauganj, Rewa | Feb 18, 2026 मऊगंज में 30 दिसंबर 2025 को नेशनल हाईवे 135 स्थित ग्राम डगडौआ रोड किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।घटना के तीन दिन बाद मृतक की पहचान लाला उर्फ सुधीर दाहिया निवासी सतना के रूप में हुई थी।