उदयपुर के एकलिंगपुरा में शुक्रवार देर शाम 7 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार सवार मां और बेटे तुरंत कार से बाहर निकल गए, नहीं तो हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, एक काले रंग की कार एकलिंगपुरा से उदयपुर शहर की तरफ आ रही थी, जिसमें मां-बेटे सवार थे। कार के रवाना होने के कुछ ही देर बाद उसमें अचानक आग लग गई।