जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य एसपी ने शनिवार देर शाम व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। इस क्रम में छ: निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।