सरायइनायत पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त दिलीप उर्फ छोटू पुत्र भोला भारतीया निवासी छोटका फूलहां पट्टी धीना उर्फ लालापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था।पुलिस टीम ने उसे उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। इस संबंध में मंगलवार 04 बजे जानकारी दी गई।