मऊरानीपुर: बागेश्वर धाम के लिए पैदल निकले भक्त का झांसी-खजुराहो हाईवे पर हुआ भव्य स्वागत
जालौन निवासी जितेंद्र सिंह कुशवाहा बागेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं। झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु ने कहा कि वह सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा कर रहे हैं।