घर में अकेली छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की देर शाम फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा को फंदे पर लटका देख परिजन बेहाल हो गए हैं। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव निवासी रेशमा 17 वर्ष पुत्री गणेशा निषाद शनिवार की देर शाम अपने घर में सूना मौका पाकर कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।