भगवानपुर: दुलारपुर: कांग्रेस नेता रवि रंजन पर शिक्षक से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
दुलारपुर निवासी कांग्रेस नेता रवि रंजन पर मारपीट व गली गलौज करने का आरोप लगाते हुए फतेहपुर निवासी शिक्षक नवीनेश कुमार राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसको लेकर बुधवार को सुबह करीब नौ बजे दुलारपुर निवासी कांग्रेस नेता रवि रंजन ने बताया कि मझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।