कटनी नगर: दैनिक जमा के नाम पर लाखों की ठगी: दो साल तक महिलाओं से ₹100-100 वसूले, अब दफ्तर में ताला लटका कर समिति फरार
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विलायत कला एवं विलायत खुर्द में महिलाओं की मेहनत और पसीने की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शक्ति महिला संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित नामक संस्था पर दैनिक जमा योजना के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। न्याय और अपनी जमा पूंजी वापस पाने की गुहार लेकर पीड़ित