टाटगढ़: नेशनल हाईवे-58 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन घायल, बस पलटने से कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा
Tatgarh, Ajmer | May 11, 2026 टाडगढ़ । भीम थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुकेरखेड़ा स्थित नेशनल हाईवे-58 पर अहमदाबाद से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निक