हरदा: मंदिर स्थापना दिवस पर 51000 हनुमान चालीसा पाठ, 2 दिन चलेगा कार्यक्रम
Harda, Harda | May 1, 2026 हरदा जिला अस्पताल परिसर में स्थित महाबली वीर हनुमान मंदिर और राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। महाबली वीर हनुमान मंदिर की स्थापना 20 वर्ष पहले हुई थी, जबकि राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर 11 वर्ष पहले स्थापित हुआ था। आयोजन समिति से जुड़े राजेश नागर ने बताया कि यहकार्यक्रम 2 और 3 मई को होगा।