हेरहंज: लावागड़ा ग्राम के पास हाईवा की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल, एक रेफर
बुधवार शाम 7 बजे बालूमाथ मार्ग पर हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागडा मोड़ के पास अज्ञात हाईवा वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम अंतर्गत टोंगरी टोला निवासी बिरुआ उरांव के पुत्र राजेश उरांव एवं चंदवा थाना क्षेत्र के नगर जोभीया गांव निवासी बुधु उरांव के पुत्र संतोष उराव के रूप में हुई।