पनागर: आजाद चौक में नशे में धुत्त बाइक सवार का तांडव,ठेले टपरो को भीषण टककर मारकर हुआ घायल
गोराबजार स्थित आजाद चौक पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:15 बजे एक नशे में धुत बाइक सवार युवक ने जमकर कोहराम मचाया। अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रही बाइक ने सड़क किनारे खड़े कई ठेलों और टपरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने तु