पुलिस ने बेड़िया में एक सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली आभूषणों के बदले असली आभूषण और नकदी ठगी थी। पुलिस ने उनके पास से 17 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं, जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे की है