सुपौल: सुपौल में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर, डीएम ने वसूली और लंबित मामलों में कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 6, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यालय अंतर्गत सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित हुए, जबकि अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश।