हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी; जर्जर तार बदलने की उठी मांग।
हुसैनाबाद स्थित खादी भंडार के पास ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लाइन धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में बार-बार एलटी केबल और जर्जर बिजली तारों में आग लगने