सासाराम: रोहतास जिले में 68 केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई
रोहतास जिले में 68 केंद्रों पर आज से शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा। बिहार में शनिवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। इधर रोहतास जिले में भी कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रोहतास जिले में इस बार 49263 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।