सिवनी: नल सुधार कार्य में कर्मचारी की मौत, परिवार को ₹75 हजार की सहायता
Seoni, Seoni | May 2, 2026 सिवनी नगर पालिका के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शकील खान की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई। शनिवार को बताया गया कि कलेक्टर नेहा मीना ने रेडक्रॉस से 50 हजार की सहायता स्वीकृत की, वहीं नगर पालिका कर्मचारियों ने 25 हजार रुपये की मदद मृतक के परिवार को दी। साथ ही दिवंगत कर्मचारी को जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।