खुरई: बायपास रोड पर मॉडल स्कूल के पास अतिक्रमण का बोलबाला, कुछ साड़ी बांधकर तो कुछ बल्लियां गाड़कर कर रहे अतिक्रमण
Khurai, Sagar | Nov 18, 2024 खुरई में बायपास रोड पर मॉडल स्कूल के पास बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अतिक्रमण करते देखा जा रहा है। मॉडल स्कूल बाउंड्री और सड़क के बीच खाली जगह में लोग साड़ी बांध कर और बल्लियां गाड़कर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे पहले नगर पालिका ने इसी जगह से एक माह पहले अतिक्रमण हटाया था। इस संबंध में सीएमओ से पूछने पर कहा कि जल्दी ही अतिक्रमण हटाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी