जशपुर रोड स्थित गुमला सदर अस्पताल मुख्य गेट के पास बरगद का पेड़ है जिसका डाल और तना रोड की तरफ निकला हुआ है। जिसके कारण रविवार की रात एक ट्रक पेड़ की चपेट में आ गया है और ट्रक बुरी तरह से डालियों में फस गया। ट्रक छत्तीसगढ़ से आ रही थी। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई। लेकिन आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।