जबलपुर: साध्वी हर्षानंद गिरि की कठिन तपस्या: 11 दिन का मौन व्रत और एकांतवास, अन्न और चप्पल का भी त्याग!
जबलपुर के ग्वारीघाट में साध्वी हर्षानंद गिरि ने 5 से 15 जून तक अधिक मास के अंतिम 11 दिनों के लिए कठिन मौन व्रत और एकांतवास का संकल्प लिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे बताया कि इस साधना का उद्देश्य विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की कामना करना है, जिसके द