हाथरस: भकरोई के पास 2 बाइकों में हुई टक्कर, पीआरडी जवान सहित 2 लोग हुए घायल, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
नगला टोटा निवासी पीआरडी जवान राजू बाइक से ड्यूटी पर मुरसान थाने आ रहा था। भकरोई के पास सामने से आए बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है जहां पीआरडी जवान का उपचार जारी है।