हेरहंज: बालूमाथ थाना चौक के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
सोमवार संध्या 4 बजे बालूमाथ थाना चौक के पास ही स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालही गांव निवासी कुलेश्वर उरांव के पुत्र रवि उराव एवं बालूमाथ रहमत नगर निवासी मोहम्मद जमील सिद्दीकी के पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई। जिनका इलाज बालूमाथ CHC में डॉ चंदन कुमार द्वारा किया जा रहा है।