मोरंग: किन्नौरी सेब को GI टैग, बागवानों के लिए नई उम्मीद
किन्नौरी सेब को GI टैग मिलने से इसे कानूनी सुरक्षा और राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और बागवानों को बेहतर मूल्य व निर्यात के नए अवसर मिलेंगे। इस सफलता में बागवानी विभाग, वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन का योगदान रहा है।