गभाना: चंडौस पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के अनुसार थाना खैर क्षेत्र के गांव सभापुर निवासी विजय सिंह कोर्ट में विचाराधीन चोरी के मामले में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर रविवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।