केवटी रनवे: केवटी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराबी से नाराज युवक अस्पताल की छत पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी
केवटी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब अस्पताल प्रशासन से नाराज एक युवक छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। जानकारी के अनुसार, कुर्शीद नामक युवक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।