सूरजपुर: राष्ट्रीय बेसबॉल में विश्रामपुर की बेटी चंचल ने छत्तीसगढ़ को दिलाया सिल्वर मेडल
विश्रामपुर की होनहार छात्रा चंचल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सूरजपुर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा चंचल ने सत्र 2024-25 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया।