बांधवगढ़: उमरिया कालरी बचाने सड़कों पर उतरा हिंदू-मुस्लिम एकता मंच, रोजगार बचाओ अभियान के तहत सौंपा ज्ञापन
उमरिया में रोजगार बचाओ अभियान के तहत हिंदू-मुस्लिम एकता मंच एवं एकता युवा शक्ति संगठन ने सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चपहा (जोहिला क्षेत्र) कालरी को बंद होने से बचाने, पानी में फंसे कोयले के सुरक्षित खनन की व्यवस्था करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी