झांसी: शहर में कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं और चॉकलेट से किया स्वागत
Jhansi, Jhansi | Sep 1, 2025 शहर में कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहनाने और चॉकलेट देने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते दिखे।