झांसी: मौसम बदलाव से बीमारियों में वृद्धि, रक्सा पीएचसी में रोजाना पहुंच रहे कई मरीज, बुखार और जुकाम के केस ज्यादा
Jhansi, Jhansi | Sep 1, 2025 बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। रक्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 15 दिनों से मरीजों की संख्या में दोगुनी वृद्धि देखी जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजीव वर्मा ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।