रविवार शाम करीब 4 बजे भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के औबेदुल्लागंज में विधायक सुरेंद्र पटवा ने नए विधायक कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय जनसेवा और जनसंपर्क को और अधिक सुगम, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खोला गया है। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।