हेरहंज: इनातु गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वाहन बाउंड्रीवाल से टकराया, एक की मौत,चालक फरार
हेरहंज पांकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के इनातु गांव के समीप शनिवार कि अल्हे सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेरहंज प्रखंड मुख्यालय निवासी दिलीप साव (पिता स्व. बिहारी साव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन पांकी की ओर से हेरहंज आ रहा था। इसी बीच घटना घट गई।