हैदरगढ़: जोंधी गांव स्थित गेहूं के खेत में लगी आग, चार हेक्टेयर फसल राख, 29 किसान हुए प्रभावित, नुकसान करीब 5 लाख
हैदरगढ़ क्षेत्र की शिवराजपुर ग्राम पंचायत के जोंधी गांव में रविवार करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग चार हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे 29 किसान प्रभावित हुए। आग की लपटें देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।