बारुण थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महुअरी निवासी धनंजय कुमार का पुत्र अभय कुमार (उत्तम) बीते 25 जनवरी 2026 को घर से गुस्सा होकर निकल गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।